More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर से सुरक्षा एजेंसी ने एक स्लीपर सेल को पकड़ा...यूपी से...

    राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर से सुरक्षा एजेंसी ने एक स्लीपर सेल को पकड़ा…यूपी से मिला था इनपुट

    बॉर्डर से सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी को पकड़ा, यूपी में घटनाओं के पीछे साजिश की कड़ी जुड़ी

    जैसलमेर। राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। जैसलमेर में संदिग्ध गतिविधियों के चलते एक स्लीपर सेल से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश का खुलासा किया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी विदेशी आकाओं के निर्देश पर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजूराम गोदारा उर्फ सैयद (29) के रूप में हुई है, जिसे 24 मार्च की रात भारत-पाक सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया गया था। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

    जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम के जरिए संचालित नेटवर्क का मास्टरमाइंड और डिजिटल कंट्रोलर था। वह जैसलमेर में बैठकर उत्तर प्रदेश में सक्रिय युवाओं को निर्देश दे रहा था। मार्च और अप्रैल में उत्तर प्रदेश में हुई गाड़ियों को जलाने जैसी घटनाओं के पीछे भी इसी नेटवर्क की भूमिका सामने आ रही है।

    सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि राजूराम गोदारा जैसलमेर के नाचना थाना क्षेत्र का निवासी है और सामान्य व्यक्ति की तरह जीवन व्यतीत कर रहा था, जिससे उस पर किसी को संदेह नहीं हुआ।

    एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी साजिश की योजना पर काम कर रहा था। इस मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) भी जांच में शामिल हो गई हैं।

    जांच एजेंसियां अब आरोपी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं, ताकि इस साजिश की पूरी परतें खोली जा सकें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here