More
    Homeराजस्थानजयपुरराज्य बीमा संघ की मांगों पर गृह राज्य मंत्री का आश्वासन, नए...

    राज्य बीमा संघ की मांगों पर गृह राज्य मंत्री का आश्वासन, नए जिलों में खुलेंगे कार्यालय

    राज्य बीमा संघ के ज्ञापन पर सकारात्मक रुख, RGHS योजना के समाधान का दिया भरोसा

    अलवर ,जयपुर। राजस्थान राज्य बीमा संघ ने राज्य स्तरीय संगठन के माध्यम से जयपुर में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम को ज्ञापन सौंपकर नए जिलों में विभागीय कार्यालय खोलने एवं आरजीएचएस योजना को पुनः प्रभावी करने की मांग की। संघ ने बताया कि राज्य के नए जिलों में कार्यालय नहीं होने के कारण कर्मचारियों को विभिन्न सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। ज्ञापन में मांग की गई कि राज्य कर्मियों की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर ही विभागीय कार्यालय स्थापित किए जाएं।

     राज्य बीमा संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष लोकेश वशिष्ठ ने बताया कि    गृह राज्य मंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए करीब 8 लाख राज्य कर्मचारियों के हित में नए जिलों में कार्यालय खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं मिल सकेंगी और योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त होगा।

    साथ ही उन्होंने आरजीएचएस योजना के संबंध में भी उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान निकालने का भरोसा दिलाया। संघ ने बताया कि इस योजना के सुचारू संचालन से राज्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिल सकती है।

    संघ ने मंत्री को उनकी सह्रदयता और सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में छोटेलाल मीणा, शैतान सिंह, ठाकुर सिंह, श्रीकांत यादव, जीतेन्द्र अजमेरा सहित राज्य के विभिन्न जिला कार्यालयों से सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here