कलेक्टर का जल संरक्षण कार्यों पर जोर, निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से लिया फीडबैक
अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मंगलवार को रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र का दौरा कर जल संरक्षण, पीएम आवास सहित पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने रामगढ़ क्षेत्र के नंगली मेघा, सहजपुर और मूनपुर गांवों का भ्रमण किया। यहां उन्होंने रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पंचायत पौधशाला, रिचार्ज शाफ्ट, मैजिक पिट, पौधारोपण कार्य और पीएम आवास योजनाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में स्वीकृत एवं प्रगतिरत सभी वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही नए कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने यह भी कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 100-100 व्यक्तिगत रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाने के लक्ष्य को वर्षा ऋतु से पहले पूरा किया जाए। इसके लिए आमजन को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाए।
उन्होंने पंचायत पौधशालाओं में अधिक संख्या में पौधे तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान स्थानीय स्तर पर पौधारोपण के लिए पर्याप्त पौधे उपलब्ध हो सकें। नंगली मेघा गांव में बनाए गए वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर में शॉप पिट बनाने के भी निर्देश दिए गए।
दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया तथा उन्हें अपने घरों में वर्षा जल संरक्षण के लिए वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मनरेगा के अधिशासी अभियंता नरेन्द्र लाखीवाल, विकास अधिकारी रामगढ़ विजय कुमार भाल और ग्राम विकास अधिकारी अभिराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


