More
    Homeराजस्थानकोटाराष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला कोटा में आज से शुरू होगी

    राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला कोटा में आज से शुरू होगी

    देशभर के 400 से अधिक आयुर्वेद चिकित्सक लेंगे प्रायोगिक प्रशिक्षण

    कोटा। विश्व आयुर्वेद परिषद, चिकित्सक प्रकोष्ठ चित्तौड़ प्रांत के तत्वावधान में वैद्य दाऊदयाल जोशी राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, कोटा में 22 मई से दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला का शुभारंभ होगा। कार्यशाला में देशभर से 400 से अधिक आयुर्वेद चिकित्सक भाग लेकर प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

    विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह शेखावत ने बताया कि धन्वंतरि सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में क्षारकर्म, विद्धकर्म, स्त्री रोग एवं चर्म रोगों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न जटिल बीमारियों के आयुर्वेदिक उपचार की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराएंगे।

    कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष डॉ. निरंजन गौतम ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सकों को व्यवहारिक एवं साक्ष्य आधारित क्लिनिकल कौशल से सशक्त बनाना है। वहीं संगठन महासचिव डॉ. विनोद गौतम ने बताया कि कार्यशाला में डॉ. योगेश वाने, डॉ. सिद्धेश्वर साथूआ, डॉ. अनंत ए. पंडिया तथा डॉ. अनमोल उत्तम बनसोडे विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान देंगे।

    कार्यशाला के आयोजन सचिव एवं चित्तौड़ प्रांत प्रभारी डॉ. संजय नागर ने बताया कि इस क्लिनिकल कार्यशाला में नेजल पोलिप, माइग्रेन, साइटिका, सर्वाइकल, स्लिप डिस्क, फ्रोजन शोल्डर, टेनिस एल्बो, अस्थमा, साइनुसाइटिस, पीसीओडी, एलोपेसिया, इनफर्टिलिटी और अन्य वात रोगों के आयुर्वेदिक उपचारों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि आयुर्वेद की प्राचीन विधाओं क्षारकर्म एवं विद्धकर्म के माध्यम से बिना सर्जरी कई जटिल रोगों के उपचार का प्रशिक्षण चिकित्सकों को दिया जाएगा।

    कार्यशाला के संरक्षक डॉ. नित्यानंद शर्मा ने इसे चिकित्सकों के कौशल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। वहीं संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि विश्व आयुर्वेद परिषद आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और चिकित्सकों के कौशल विकास के लिए राजस्थान सहित राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लगातार कार्य कर रहा है।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. महेश व्यास, विद्यार्थी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. किशोरी लाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. रामतीर्थ शर्मा, राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ. बाबूलाल बराला सहित विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारी और 50 से अधिक कार्यकर्ताओं की टीम व्यवस्थाओं में जुटी हुई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here