शिक्षा मंत्रालय की DIKSHA बैठक में रखेंगे अनुभव, डिजिटल शिक्षा के नए स्वरूप पर होगा मंथन
अलवर। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक इमरान खान को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नई दिल्ली में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह बैठक 13 अगस्त 2026 को कर्तव्य भवन-2, नई दिल्ली में आयोजित होगी।
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त सचिव (स्कूल शिक्षा-II एवं डिजिटल शिक्षा) करेंगे। बैठक में आईआईटी-मद्रास के ‘भारत बोधन एआई एक्सीलेंस सेंटर फॉर एजुकेशन’ की ओर से प्रस्तुत DIKSHA 3.0 प्रस्ताव पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव और जमीनी स्तर पर काम करने की समझ को देखते हुए बैठक में उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। DIKSHA 3.0 के स्वरूप, डिजाइन और क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के दौरान उनके अनुभव और विचार उपयोगी साबित होंगे ।
13 अगस्त को होगा DIKSHA 3.0 प्रस्ताव पर मंथन
प्रस्तावित बैठक 13 अगस्त को सुबह 11 बजे कर्तव्य भवन-2, नई दिल्ली में आयोजित होगी। बैठक में डिजिटल शिक्षा को और प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों तक डिजिटल संसाधनों की पहुंच को बेहतर बनाने से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।बैठक में आईआईटी-मद्रास के भारत बोधन एआई एक्सीलेंस सेंटर फॉर एजुकेशन द्वारा प्रस्तुत DIKSHA 3.0 प्रस्ताव के विभिन्न आयामों पर अधिकारियों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श होगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


