लोकसभा चुनावों में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देशभर में वोट चोरी के मामले उजागर करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में साफ नजर आने लगा है आक्रोश
मिशन सच न्यूज़ अलवर। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देशभर में वोट चोरी के मामले उजागर करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश साफ नजर आने लगा है। इसी क्रम में 15 सितम्बर को होटल स्वरूप विलास पैलेस, अलवर में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक का आयोजन और नेतृत्व
इस बैठक का आयोजन एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मुख्य आतिथ्य में किया गया इस अवसर पर पीसीसी महासचिव एवं अलवर प्रभारी फूल सिंह ओला, एआईसीसी कोऑर्डिनेटर के.के. शास्त्री, भरतपुर सांसद संजना जाटव, मुंडावर विधायक ललित यादव और राजगढ़ विधायक मांगेलाल मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने की।
नेताओं ने रखा अपना पक्ष
एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा – राहुल गांधी द्वारा उजागर तथ्य लोकतंत्र की आत्मा को हिला देने वाले हैं। यह केवल वोट चोरी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ दबाने का षड्यंत्र है।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा – यह केवल कांग्रेस की नहीं, पूरे देश की लड़ाई है। हर कार्यकर्ता को सड़क से लेकर सदन तक जनता के अधिकारों की रक्षा करनी होगी।
जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा – यह समय कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी का है। कांग्रेस जनता की आवाज़ है और इसे किसी भी हालत में दबने नहीं देंगे।”
फूल सिंह ओला ने कहा – अलवर कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र की रक्षा के लिए अग्रणी रही है। हमें गांव-गांव और गली-गली जाकर जनता को जागरूक करना होगा।
के.के. शास्त्री ने कहा – अलवर जिला कांग्रेस का यह संकल्प पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बनेगा।
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
बैठक में आगामी गतिविधियों की विस्तृत योजना तय की गई—
18 से 20 सितम्बर 2025 : ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठकें
21 से 30 सितम्बर 2025 : मंडल एवं नगर कांग्रेस कमेटियों की बैठकें
1 से 15 अक्टूबर 2025 : बूथ कमेटियों की बैठकें
सभी स्तरों पर “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान व्यापक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया। इसमें यह भी तय हुआ कि जिस कार्यकर्ता द्वारा सर्वाधिक हस्ताक्षर एकत्रित किए जाएंगे, उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश
बैठक में कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें पूर्व विधायक कृष्णमुरारी गंगावत, बलजीत यादव, जौहरी लाल मीणा, कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव, आर्यन जुबेर, गोपालदास खटीक, गफूर खान, रोहिताश चौधरी, सुमन यादव, अजीत यादव, ललिता मीणा, जमशेद सरपंच, बलराम यादव, गिरीश डाटा, रिपुदमन गुप्ता, पं. सुरेश पूंछरी, प्रधान नसरू खान, जाकिर हुसैन, हरिशंकर रावत, राजेन्द्र शर्मा, चंद्रभान गुर्जर, संजीव बारेठ, बिजेन्द्र महलावत, जे.डी. आर्यन, प्रीतम मेहँदीरत्ता, राम प्रकाश शर्मा, डालचंद वर्मा, मनीष कोली, कमलेश सैनी, जीत कौर, लीली यादव, बीना चावला, बीना नरूका, मिस्कीना, बसमीना खान, निक्की देवी प्रजापत, फूलचंद शर्मा, अभय सैनी, जोगिंदर कोचर, साजिद खान, पुष्पेंद्र धाबाई, अंकित गोयल, जगदीश अवस्थी, प्रभु दयाल, सूरजमल कर्दम, पंकज शर्मा, नवीन शर्मा, प्रमेन्द्र शर्मा, प्रेम पटेल, मूलचंद गुर्जर, डॉ. संदीप सैनी, प्रशान्त राजा, खेमचंद महावर, ज्योति पार्षद, शीशराम यादव, बिजेंद्र सिंह चौहान, जय सिंह जाटव, दिलीप सिंह अधाना, नसरू खान, आबिद खान, अख्तर खान, मोहम्मद शाकिर, एजाज खान, धर्मपाल गुर्जर, गब्बर सिंह, योगेश शर्मा, जगदीश, विशाल बौद्ध, कृष्ण कुमार खंडेलवाल, रशीद अहमद, अशोक मुदगल, जफ़रु खान, गोपाल प्रसाद तिवारी, रमन सैनी, गुरविंदर सिंह, भमला राम मीणा, बीपी सुमन, नारायण छंगानी, इकबाल खान, शहजाद खान, भूपेश लहरा, उमरदीन, सपात खान, धर्मेंद्र खटीक, रूपेश जैन, अनूप कुमार, शकील अहमद, वली मोहम्मद, राजेश कृष्ण सिद्ध, अशोक मेघवाल, विकास कुमार, रामकिशन बेरवा, छोटेलाल, विष्णु अवतार शर्मा, जगदीश प्रसाद सैनी, डॉ. तस्लीम खान, सिद्धार्थ व्यास, अखिलेश कौशिक, हरिकिशन मीणा, इस्माइल खान, मोहम्मद जुबेर खान, रहमत खान, रामहेत जाटव, राकेश पवार, योगेश कुमार मीणा, बृज किशोर, मुकेश शर्मा, हनुमान शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, भारत भूषण भारद्वाज, रामावतार शर्मा, सुंदर पटेल, गोकुल राम मीणा, डॉ. हुकम सिंह, संजय शुक्ला, नारायण साईवाल, लोकेश सिंह, गोपाल जयसवाल, अब्दुल रहमान, बेलाका, विशाल बारवाल, लक्ष्मण सैन, दिन बिसारिया, शौकत खान, सूरज मीणा, मुकेश कुमार मीणा, नरेश कुमार, चौधरी खुर्शीद अहमद खान, गोविंद सहाय, दुलीचंद कोली, राशिद खान, राजेश मीणा, गौरी शंकर विजय, संदीप पाटिल, धीर सिंह, उमाशंकर वशिष्ठ, रवि मीणा, जगजीवन, रामकिशन, डॉ. सुबे सिंह यादव, मनोज अहूजा, दीपक राज सोनी, महेंद्र सिंह मीणा, राकेश चौधरी, फिरोज खान, प्रेम सिंह मीणा, सद्दाम हुसैन, आमीन मेहर, विनोद खटाना, मोरध्वज चौधरी, धारा सिंह, नंदकिशोर वर्मा, रामसहाय तहसीलदार, सुबे सिंह भवाना, भीम सिंह गुर्जर, राजेंद्र, ललित सौगात, कुलदीप माथुर, राम सिंह मीणा, इंजीनियर हरिराम जाटव समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
Open this link to join my WhatsApp Group: https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1?mode=ems_wa_t


