More
    Homeराजस्थानअलवररीवा हादसे के विरोध में अलवर में निकलेगा सकल जैन समाज का...

    रीवा हादसे के विरोध में अलवर में निकलेगा सकल जैन समाज का मौन जुलूस

    आर्यिकाओं के निधन से आक्रोशित समाज करेगा विरोध प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन

    अलवर। मध्यप्रदेश के रीवा में 20 मई को सड़क हादसे में दिगम्बर जैन आर्यिका श्रुतमति माताजी एवं उपशममति माताजी के निधन के बाद देशभर के जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में अलवर में 25 मई को सकल जैन समाज द्वारा मौन जुलूस निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

    जानकारी के अनुसार मौन जुलूस रविवार सुबह 9:30 बजे श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान परिसर से प्रारंभ होगा। जुलूस में जैन समाज के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

    यह मौन जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मिनी सचिवालय पहुंचेगा, जहां जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से रीवा हादसे की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

    जैन समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि दिगम्बर जैन संत-साध्वियां अहिंसा, त्याग एवं तपस्या का संदेश देती हैं। ऐसे में उनके साथ हुई इस दुखद घटना से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

    देशभर में 25 मई को जैन समाज द्वारा इसी प्रकार मौन जुलूस और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अलवर में भी समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here