More
    Homeराजस्थानअलवरलंच अवकाश में तीन छात्र लापता, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही...

    लंच अवकाश में तीन छात्र लापता, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अलवर के विद्यालय से सातवीं कक्षा के तीन छात्र गायब, गुमशुदगी दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच की मांग

    अलवर। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित हरदेव दास उच्च माध्यमिक विद्यालय से लंच अवकाश के दौरान सातवीं कक्षा के तीन छात्रों के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने एनईबी थाने में शिकायत देकर बच्चों की गुमशुदगी दर्ज करने, उनकी शीघ्र तलाश करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    शिकायतकर्ता छोटेलाल प्रजापत, निवासी ढाढोली (एमआईए), तहसील रामगढ़ ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र योगेश प्रजापत तथा उसके सहपाठी उमेश मीणा और अक्षम मीणा, तीनों 22 जुलाई को नियमित रूप से विद्यालय गए थे। परिजनों के अनुसार सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच लंच अवकाश के दौरान तीनों छात्र विद्यालय परिसर से लापता हो गए।

    परिजनों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन ने उन्हें फोन कर केवल यह जानकारी दी कि बच्चे विद्यालय से कहीं चले गए हैं। सूचना मिलने पर जब परिजन विद्यालय पहुंचे और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए, तब विद्यालय प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

    शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि बच्चों की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय के एक चालक ने उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया।

    परिजनों का कहना है कि विद्यालय परिसर में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना विद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस से तीनों छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कर शीघ्र तलाश करने तथा जांच में यदि विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

    फिलहाल इस मामले में विद्यालय प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here