More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ में टूटी सड़कों से बढ़ी परेशानी, निर्माण की उठी मांग

    लक्ष्मणगढ़ में टूटी सड़कों से बढ़ी परेशानी, निर्माण की उठी मांग

    लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 8 और 19 की जर्जर सड़कें बनी मुसीबत, स्थानीय लोगों ने शीघ्र निर्माण की मांग की

    लक्ष्मणगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 एवं 19 की जर्जर सड़कें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। दोनों वार्डों में जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से आमजन, वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

    क्षेत्रवासियों के अनुसार बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। कई स्थानों पर सड़क की ईंटें उखड़ चुकी हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी हो रही है।

    श्रद्धालुओं और आपातकालीन सेवाओं को भी हो रही परेशानी

    स्थानीय निवासी अंकित गुप्ता ने बताया कि वार्ड संख्या 19 में सेड़ माता मंदिर, हनुमान मंदिर और जैन मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित हैं। इन मंदिरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क खराब होने से धूल-मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और श्वास संबंधी रोगियों को परेशानी होती है। वहीं स्कूली वाहन और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही भी प्रभावित होती है।

    20 वर्ष पुरानी सड़क के पुनर्निर्माण की मांग

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी आबादी क्षेत्र में स्थित इन दोनों वार्डों की सड़कें लगभग 20 वर्ष पुरानी हो चुकी हैं और अब पूरी तरह जर्जर हो गई हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए शीघ्र तकनीकी निरीक्षण कराकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here