More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ में रामचरितमानस परीक्षा, सातवीं बार होगा आयोजन

    लक्ष्मणगढ़ में रामचरितमानस परीक्षा, सातवीं बार होगा आयोजन

    15 नवंबर को आदर्श विद्या मंदिर में जुटेंगे परीक्षार्थी, प्रथम तीन स्थानों पर नकद पुरस्कार और मेधावियों को रामायण भेंट

    लक्ष्मणगढ़। श्री भगत जी रामायण प्रचार मंडल कठूमर की ओर से श्रीरामचरितमानस पर आधारित परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष सातवीं बार किया जाएगा। प्रतियोगिता 15 नवंबर, रविवार को सुबह 10 से 11 बजे तक लक्ष्मणगढ़ स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित होगी।

    लव-कुश वर्ग के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग

    आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इस वर्ग को ‘लव-कुश वर्ग’ नाम दिया गया है। परीक्षा में सुंदरकांड से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इच्छुक परीक्षार्थी आवेदन पत्र प्राप्त कर 10 नवंबर तक जमा करा सकते हैं। परीक्षा शुल्क 20 रुपये निर्धारित किया गया है।

    प्रथम तीन स्थानों पर मिलेंगे नकद पुरस्कार

    प्रतियोगिता में मेरिट के आधार पर चयनित प्रतिभागियों को 51 रामायण वितरित की जाएंगी। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3,100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 2,100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1,500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

    इनसे प्राप्त कर सकते हैं आवेदन पत्र

    प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी कैलाश चंद्र प्रजापत (डीएसपी कार्यालय के पास), कपिल शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा, पंडित लोकेश शर्मा, भानु गुप्ता (प्रधान जी की गली), राजेंद्र खुटेटा और भावेश शर्मा सहित आयोजन से जुड़े लोगों से आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here