सरकार की फूल सागर कायड़ के अधिशेष जल को लिफ्ट कर डायवर्ट करने की अलग योजना
जयपुर, 27 फरवरी। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार लूनी नदी के प्राकृतिक बहाव क्षेत्र को बेहतर और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
शून्यकाल के दौरान विधायक अर्जुल लाल द्वारा उठाए गए विषय पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि लूनी नदी पश्चिमी राजस्थान की जीवन रेखा है और इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फूल सागर कायड़ के अधिशेष जल को लिफ्ट कर डायवर्ट करने की पृथक योजना बनाई गई है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि इस योजना से लूनी नदी के प्राकृतिक बहाव क्षेत्र पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मंत्री ने कहा कि सरकार नदी तंत्र को सुदृढ़ करते हुए जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे पश्चिमी राजस्थान के लोगों को दीर्घकालीन लाभ मिल सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

