More
    Homeराजस्थानखैरथललॉर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में कला प्रतियोगिता 1 मार्च को

    लॉर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में कला प्रतियोगिता 1 मार्च को

    कला प्रतियोगिता में कलरिंग और मंडला आर्ट के माध्यम से बच्चों को मिलेगा मंच

    किशनगढ़ बास। खैरथल और किशनगढ़ बास में लॉर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल, चिकानी द्वारा 1 मार्च 2026 को बच्चों के लिए कलरिंग, ड्राइंग एवं मंडला आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनकी कला कौशल को निखारने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

    स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती वर्षा गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता 1 मार्च (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगी। किशनगढ़ बास में गंज रोड स्थित गुलाब देवी धर्मशाला तथा खैरथल में मातौर रोड स्थित महावर भवन में कार्यक्रम रखा गया है।

    प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है—

    • समूह अ (5–8 वर्ष) : कलरिंग प्रतियोगिता

    • समूह बी (9–12 वर्ष) : मंडला आर्ट प्रतियोगिता

    • समूह सी (13–16 वर्ष) : मंडला आर्ट प्रतियोगिता

    प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    इसके साथ ही अभिभावकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षकों से सकारात्मक संवाद का अवसर मिलेगा, जिससे वे आधुनिक शिक्षा प्रणाली एवं विद्यालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    विद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और उनकी प्रतिभा को नई दिशा दें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here