‘फांसी यार्ड से’ पुस्तक का जयपुर में लोकार्पण
मिशनसच न्यूज, जयपुर, । राजस्थान प्रौढ़ शिक्षा समिति, झालाना, जयपुर में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तक “From Fansi Yard” के हिंदी अनुवाद “फांसी यार्ड से” का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक का हिंदी अनुवाद प्रसिद्ध हिंदी लेखिका देवयानी भारद्वाज एवं प्रमोद पाठक ने किया है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता व लेखिका सीमा आज़ाद तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानंद रहे। इस अवसर पर अपने संबोधन में सीमा आज़ाद ने कहा कि,
“सुधा भारद्वाज की यह पुस्तक केवल जेल डायरी नहीं है, बल्कि उनके जीवन और जेल की परिस्थितियों का जीवंत दस्तावेज़ है। इस तरह का जेल साहित्य जेल के डर को कम करता है।”
प्रोफेसर अपूर्वानंद ने कहा कि,
“सुधा भारद्वाज जैसे लोग जेल में इसलिए हैं क्योंकि वे राजनीति में सक्रिय रहे हैं, लेकिन उन्हें राजनीतिक कैदी के रूप में नहीं माना जाता।”
कार्यक्रम में अनुवादक देवयानी भारद्वाज एवं प्रमोद पाठक ने पुस्तक के अंशों का वाचन किया। कविता श्रीवास्तव, राजेन्द्र बोड़ा, प्रेम कृष्ण शर्मा और भंवर मेघवंशी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा जोशी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनंत भटनागर ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आयोजन पीयूसीएल राजस्थान, राजस्थान प्रौढ़ शिक्षा समिति एवं पुस्तक के प्रकाशक जिल्द बुक्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


