More
    Homeराजस्थानअलवरवंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत हुआ जल पूजन

    वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत हुआ जल पूजन

    मानसरोवर बांध पर दिलाई जल संरक्षण की शपथ, वर्षा जल संचयन का दिया संदेश

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेशभर में संचालित ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने की दिशा में प्रभावी जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर प्रारंभ किए गए इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

    अभियान के तहत जिले में जल संरचनाओं की साफ-सफाई, जीर्णोद्धार, पौधारोपण के लिए गड्ढों की खुदाई, जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम तथा जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में आमजन बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं और जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

    इसी क्रम में मंगलवार को जल संसाधन विभाग द्वारा मानसरोवर बांध पर जल पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा वर्षा जल की प्रत्येक बूंद का संचयन करने के लिए प्रेरित किया गया।

    अधिकारियों ने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि वर्षा जल का प्रभावी ढंग से संचयन किया जाए तो भूजल स्तर में सुधार के साथ भविष्य में जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    अभियान के अंतर्गत नहरों एवं खालों की साफ-सफाई भी की गई। इसके साथ ही जल उपयोगिता संगमों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

    वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) द्वारा जल स्रोतों की सफाई, जल बचत एवं जल संरक्षण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here