अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से लेकर विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल
अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा 21 जून को अलवर जिले में आयोजित विभिन्न सरकारी एवं जनहित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके दौरे के दौरान योग दिवस समारोह, स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोकार्पण कार्यक्रम तथा विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास संपन्न होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री शर्मा प्रातः 6:15 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे और योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
इसके बाद प्रातः 9:45 बजे कंपनी बाग में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) के अंतर्गत कंपनी बाग एवं केंद्रीय कारागृह परिसर में निर्मित पिंक टॉयलेट तथा शिवाजी पार्क में निर्मित सार्वजनिक शौचालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रातः 10:15 बजे वे भाखेड़ा एनीकट के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत 11:15 बजे नटनी का बारा में नटनी का बारा-जयसमंद नहर पक्कीकरण विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे।
दोपहर 1:00 बजे राज्यमंत्री नीलकंठ महादेव मंदिर, गढ़ राजौर (टहला) पहुंचकर टहला-दबकन-राजौरगढ़-मथरावट सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

