संजय शर्मा का कार्यक्रम
मिशनसच न्यूज, अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को अलवर जिले में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
कार्यक्रम अनुसूची के अनुसार —
प्रातः 9:30 बजे — शहर के हैप्पी स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय कोली समाज के जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
प्रातः 11:30 बजे — मां आशावरी माताजी गढ़राजोर टहला में आयोजित 11वां वार्षिक स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह-2025 में शिरकत करेंगे।
दोपहर 12:45 बजे — थानागाजी स्थित शिव बगीची में श्री परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेंगे।
सायं 7:30 बजे — शांतिकुंज में महावीर इंटरनेशनल समिति के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे।
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा दिनभर जिलेभर के विभिन्न सामाजिक एवं प्रेरणादायक आयोजनों में सहभागिता कर जनसंपर्क करेंगे।
- मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_cइसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html


