अलवर में विकास अभियान पर जोर: विकसित ग्राम योजना के तहत बनेगा 2047 तक का रोडमैप
अलवर। विकसित राजस्थान @ 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में अलवर जिले में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान 15 मई तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से मास्टर प्लान तैयार किए जाएंगे।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया राज्य सरकार द्वारा इस अभियान के माध्यम से ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक विकास की रूपरेखा तय की जा रही है। इसके लिए राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन (रीति) की मदद से कार्य किया जा रहा है।
अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसमें अल्पकालिक (2030 तक), मध्यकालीन (2035 तक) और दीर्घकालीन (2047 तक) विकास योजनाएं शामिल होंगी।
इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में वार्ड स्तर पर डायनेमिक प्रोफाइल तैयार की जाएगी, जिसमें उपलब्ध संसाधनों, बुनियादी सुविधाओं और विकास की प्राथमिकताओं का विस्तृत आकलन किया जाएगा।
अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) के पर्यवेक्षण में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को शहरी क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
साथ ही नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को सह-नोडल अधिकारी एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक को तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपखंड स्तर पर भी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह अभियान जिले के समग्र और योजनाबद्ध विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


