घोषणापत्र को लेकर तमिलनाडु में सियासी हलचल, विजय की पार्टी पर टिकी निगाहें
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अब महज एक हफ्ता शेष है और राज्य की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। सभी प्रमुख दल मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने-अपने वादों और प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।
राज्य की प्रमुख पार्टियां द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पहले ही अपने घोषणापत्र जारी कर चुकी हैं। इन घोषणापत्रों में विकास और जनकल्याण से जुड़े कई बड़े वादे शामिल हैं।
अब अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम आज अपना बहुप्रतीक्षित घोषणापत्र जारी करने जा रही है। यह कार्यक्रम चेन्नई के नुंगमबक्कम स्थित ताज कोरोमंडल होटल में आयोजित होगा।
पार्टी के अनुसार, दोपहर 3 बजे होने वाली कार्यकारी समिति की बैठक में विजय घोषणापत्र पेश करेंगे। कार्यक्रम में केवल 800 कार्यकर्ताओं को ही प्रवेश दिया जाएगा और क्यूआर कोड आधारित पास अनिवार्य होगा।
माना जा रहा है कि घोषणापत्र में कर्ज माफी, परिवार प्रमुख को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता और साल में 6 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर जैसे वादे शामिल हो सकते हैं।
विश्लेषकों के अनुसार, विजय की पार्टी का यह घोषणापत्र तय करेगा कि वह पारंपरिक द्रविड़ राजनीति के बड़े दलों को कितनी चुनौती दे पाती है। इससे चुनावी मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


