More
    Homeराजस्थानअलवरविद्यासागर आचार्य के दीक्षा दिवस पर उमड़ी श्रद्धा, आज अलवर में होगा...

    विद्यासागर आचार्य के दीक्षा दिवस पर उमड़ी श्रद्धा, आज अलवर में होगा सौम्य सागर महाराज का मंगल प्रवेश

    विद्यासागर महाराज को श्रद्धापूर्वक किया नमन, 19 जुलाई को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा मुनि सौम्य सागर ससंघ का नगर प्रवेश

    अलवर। संत शिरोमणि, समाधिस्थ दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के दीक्षा दिवस पर शनिवार को अपना घर शालीमार आवासीय सोसायटी स्थित श्री दिगंबर जैन वासुपूज्य भगवान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम मुनि सौम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

    इस अवसर पर शास्त्र भेंट, विधान एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आचार्य विद्यासागर महाराज के तप, त्याग और लोककल्याणकारी जीवन को नमन करते हुए उनके आदर्शों का स्मरण किया।

    गुरु के उपकार को कभी नहीं भूलना चाहिए : मुनि सौम्य सागर

    अपने प्रवचनों में मुनि सौम्य सागर महाराज ने कहा कि गुरु का उपकार जीवन में कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।

    19 जुलाई को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा मंगल प्रवेश

    मुनि सौम्य सागर महाराज ससंघ का इस वर्ष चातुर्मास अलवर में हो रहा है। इसी क्रम में 19 जुलाई को उनका भव्य मंगल प्रवेश आयोजित किया जाएगा। जैन पत्रकार महासंघ, अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि सुबह 7 बजे कर्मचारी कॉलोनी के पास से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो बैण्ड-बाजों और हजारों श्रद्धालुओं के साथ स्कीम नंबर-10 स्थित जैन भवन पहुंचेगी।

    धार्मिक कार्यक्रमों की रहेगी श्रृंखला

    श्री दिगंबर जैन अग्रवाल पंचायती मंदिर के मंत्री कैलाश चंद जैन ने बताया कि जैन भवन में सुबह 9 बजे से मंगलाचरण, आचार्य पूजन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं मुनि श्री के प्रवचन होंगे। शाम 6:15 बजे तार्किक जिज्ञासा समाधान तथा 7:15 बजे जैन मित्र मंडल एवं श्री दिगंबर जैन अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आरती एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव तथा राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के भी शामिल होने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here