वृक्षारोपण कार्यक्रम से होगी शुरुआत, ब्लड सेंटर उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल
अलवर। राजस्थान सरकार के पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा 1 जुलाई को अलवर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े आयोजनों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन राज्यमंत्री संजय शर्मा प्रातः 7:30 बजे सर्किट हाउस में अलवर रोटरी क्लब द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे प्रातः 9:00 बजे टेल्को सर्किल स्थित हरीश हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
इसके उपरांत वन राज्यमंत्री अलवर शहर में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे तथा संबंधित आयोजनों में सहभागिता निभाएंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


