शहरी सेवा शिविर में त्वरित कार्रवाई से भूखंड की लीजडीड हुई जारी, लाभार्थी ने राज्य सरकार का जताया आभार
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में अलवर जिले में आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन के कार्यों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ नागरिकों की लंबित समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर में आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान लाभार्थी आरती गुर्जर को बड़ी राहत मिली। उन्हें नगर विकास न्यास की वैशाली नगर योजना में आवंटित भूखंड की लीजडीड जारी कर स्वामित्व संबंधी दस्तावेज सौंपे गए।
जानकारी के अनुसार आरती गुर्जर ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लीजडीड जारी करने के लिए आवेदन किया था। नगर विकास न्यास द्वारा आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिविर के दौरान यूआईटी सचिव श्रीमती धाईगुडे स्नेहल नाना ने राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त छूट के अनुसार लाभार्थी के पक्ष में भूखंड की लीजडीड जारी कर दस्तावेज सौंपे।
लीजडीड प्राप्त होने पर आरती गुर्जर ने खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और नगर विकास न्यास का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से उनके लंबे समय से लंबित कार्य का शीघ्र समाधान हुआ, जिससे उन्हें अपने भूखंड पर स्वामित्व का अधिकार प्राप्त हो सका।
इस अवसर पर नगर विकास न्यास की विशेषाधिकारी श्रीमती बीना महावर तथा भूमि अवाप्ति अधिकारी जितेन्द्र सिंह नरूका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


