More
    Homeराजस्थानअलवरविश्व डाक दिवस पर अलवर में जागरूकता रैली, 60 बाइकों पर निकले...

    विश्व डाक दिवस पर अलवर में जागरूकता रैली, 60 बाइकों पर निकले डाककर्मी

    मुख्य डाकघर से शुरू हुई रैली भगत सिंह सर्किल, होप सर्कस और मनु मार्ग से होकर मोती डूंगरी पहुंची, डाक सेवाओं व वित्तीय योजनाओं के प्रति किया जागरूक

    अलवर। विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में अलवर डाक विभाग की ओर से मनाए जा रहे राष्ट्रीय डाक सप्ताह का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आमजन को भारतीय डाक विभाग की सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए अट्टा मंदिर के सामने स्थित मुख्य डाकघर से बाइक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में डाक विभाग के कर्मचारियों ने भाग लेकर लोगों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी।

    शहर के प्रमुख मार्गों से निकली जागरूकता रैली

    बाइक रैली मुख्य डाकघर से रवाना होकर भगत सिंह सर्किल, काशीराम चौराहा, होप सर्कस, पुलिस कंट्रोल रूम, मनु मार्ग और नयावास चौराहे से होते हुए मोती डूंगरी स्थित डाकघर पहुंची। रैली के माध्यम से शहरवासियों को भारतीय डाक विभाग की सेवाओं और योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

    डाक सेवाओं और वित्तीय योजनाओं की दी जानकारी

    डाकघर के प्रवर अधीक्षक मोहन सिंह मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत के तहत यह रैली आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को भारतीय डाक विभाग की सेवाओं से जोड़ना और विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी देना है।

    उन्होंने बताया कि रैली में करीब 60 बाइकों पर डाक विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने लोगों को डाक सेवाओं के साथ वित्तीय समावेशन और बीमा क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

    आमजन तक सेवाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर

    डाक विभाग की इस पहल का उद्देश्य लोगों को डाकघर की पारंपरिक सेवाओं के साथ वित्तीय सुविधाओं और बीमा योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के माध्यम से विभाग आमजन के बीच अपनी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और जागरूकता मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here