More
    Homeराजस्थानअलवरवृक्षारोपण अभियान से गूंजा पर्यावरण संदेश, एसएसबी अलवर में लगाए गए 2000...

    वृक्षारोपण अभियान से गूंजा पर्यावरण संदेश, एसएसबी अलवर में लगाए गए 2000 पौधे

    विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित भारत निर्माण के संकल्प के साथ हुआ वृक्षारोपण

    अलवर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), अलवर में उप महानिरीक्षक संजीव यादव की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

    कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आर्तिका शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर पर्यावरण समिति अलवर के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम में वन संरक्षक राजेन्द्र कुमार हुड्डा, क्षेत्रीय अधिकारी राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल नीरज शर्मा, रीको भिवाड़ी के एईएन अजय पाल सिंह, सहायक वन संरक्षक पुष्पेंद्र कुमार, जलग्रहण क्षेत्र विकास विभाग के सेक्शन इंजीनियर नरेंद्र सिंह, रोटरी क्लब ऑफ अरावली के महेन्द्र गोयल, समाजसेवी एवं उद्योगपति लक्ष्मेश सिंह तथा अर्निमा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक क्षितिज माथुर, सतीश नवीन और सुधीर माथुर सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    वृक्षारोपण अभियान में आरटीसी के अधिकारियों, कार्मिकों और प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 2000 पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए ‘हरित भारत–सुरक्षित भविष्य’ का संदेश दिया।

    उप महानिरीक्षक संजीव यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के आधार नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व और सतत विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों, कार्मिकों और प्रशिक्षुओं से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here