सेवा शिविरों में एक ही छत के नीचे होंगे सरकारी कार्य, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिले में 29 जून को विभिन्न स्थानों पर शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा शिकायतों एवं परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 29 जून को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 27, 28 एवं 29 के लिए शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा नगर पालिका बड़ोदामेव (वार्ड-12), खेड़ली (वार्ड-14 एवं 15), बहादुरपुर (वार्ड-10), रामगढ़ (वार्ड-18 एवं 19), नौगांव (वार्ड-10), कठूमर (वार्ड-10), थानागाजी (वार्ड-12), मालाखेड़ा (वार्ड-10), गोविंदगढ़ (वार्ड-10), लक्ष्मणगढ़ (वार्ड-10) तथा राजगढ़ (वार्ड-19 एवं 20) के लिए संबंधित नगर निकाय कार्यालयों में सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में भी समस्त यूआईटी क्षेत्र के नागरिकों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी 29 जून को विभिन्न ग्राम पंचायतों में सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इनमें अलवर तहसील की ग्राम पंचायत किथूर एवं खेड़ली सैयद, गोविंदगढ़ तहसील की भैसडावत, कठूमर तहसील की खेड़ली रेल एवं खेड़ा कल्याणपुर, लक्ष्मणगढ़ तहसील की रसूलपुर एवं दीवली, मालाखेड़ा तहसील की महुआखुर्द एवं कैरवाड़ा, नौगांव तहसील की खोडा करमाली, रामगढ़ तहसील की ढाढ़ोली, थानागाजी तहसील की दुहार चौगान, टहला तहसील की टोडा जयसिंहपुरा एवं खोह दरीबा तथा रैणी तहसील की परवैणी ग्राम पंचायत शामिल हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित शिविरों में पहुंचकर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्राप्त करें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

