शहरी सेवा शिविर में सुगमता से मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया सरकार का आभार
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जिले में आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का केंद्र बनते जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।
नगर पालिका बहादुरपुर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में लाभार्थी अमित को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किया गया। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद अल्प समय में प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त की और शिविर की व्यवस्था की सराहना की।
अमित ने बताया कि व्यक्तिगत कारणों से समय पर विवाह पंजीयन नहीं हो सका था, जिससे विभिन्न सरकारी कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शहरी सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया। नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए प्रक्रिया पूरी की और हाथों-हाथ विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर बिना अनावश्यक देरी के कार्य पूरा होने से आमजन को बड़ी सुविधा मिल रही है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर नागरिकों की दैनिक समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


