More
    Homeराजस्थानअलवरशहरी सेवा शिविर में पट्टा मिला, प्रियंका और विनोद को मिला स्वामित्व...

    शहरी सेवा शिविर में पट्टा मिला, प्रियंका और विनोद को मिला स्वामित्व का अधिकार

    सेवा शिविर में मिली राहत, मौके पर जारी हुए पट्टे और लीज डीड से खिले लाभार्थियों के चेहरे

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिलने से लंबे समय से लंबित कार्यों का त्वरित निस्तारण हो रहा है और लोगों को स्वामित्व संबंधी अधिकार भी आसानी से प्राप्त हो रहे हैं।

    नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में श्रीमती प्रियंका मीणा और विनोद कुमार तोलानी को मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज जारी किए गए, जिससे दोनों लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

    श्रीमती प्रियंका मीणा ने भूगोर स्थित खरीदशुदा भूमि के नियमन के लिए आवेदन किया था। शिविर में ही 50 प्रतिशत छूट योजना के तहत उन्हें 22,931 रुपये की राहत प्रदान करते हुए यूआईटी सचिव श्रीमती धाईगुडे स्नेहल नाना एवं विशेषाधिकारी श्रीमती बीना महावर द्वारा नियमन पट्टा जारी किया गया।

    इसी प्रकार विनोद कुमार तोलानी को बुध विहार स्थित आवास के लिए लॉटरी के माध्यम से आवंटन प्राप्त हुआ था। उन्होंने एकमुश्त बकाया किस्त जमा कराई, जिसके बाद ब्याज और शास्ति में शत-प्रतिशत छूट प्रदान करते हुए उन्हें लीज डीड जारी की गई।

    दोनों लाभार्थियों ने कहा कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से उनके कार्य बिना अनावश्यक देरी के पूरे हुए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा दी गई छूट और त्वरित सेवाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। लाभार्थियों का कहना है कि ऐसे शिविर आम नागरिकों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं से राहत दिलाने और सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here