More
    Homeराजस्थानअलवरशहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर: गायत्री मंदिर में सेवा का सराहनीय...

    शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर: गायत्री मंदिर में सेवा का सराहनीय आयोजन

    युवा प्रकोष्ठ के रक्तदान अभियान में उत्साह, वर्षों से जारी परंपरा में बड़ी भागीदारी

    अलवर। करौली कुंड के समीप स्थित गायत्री मंदिर में रविवार को गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ द्वारा शहीदों की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा और समर्पण की भावना से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया।

    शिविर का शुभारंभ गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में युवाओं एवं आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

    कार्यक्रम में वक्ताओं ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और समाज में सेवा का संदेश दिया।

    गायत्री परिवार के सप्ताजंलि प्रभारी मुकेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा प्रकोष्ठ द्वारा पिछले करीब 20 वर्षों से प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है, जिससे अनेक लोगों को जीवनदान मिलता है।

    शिविर के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं और रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश प्रसारित हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here