More
    Homeदेशशहीद की पत्नी पर अभद्र​ टिप्पणी को लेकर महिला आयोग सख्त, पुलिस...

    शहीद की पत्नी पर अभद्र​ टिप्पणी को लेकर महिला आयोग सख्त, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

    नई दिल्ली। पिछले दिनों राष्ट्रपति के हाथों कीर्ति चक्र का सम्मान प्राप्त करने वाली शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा की जा रही अभद्र टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग ने पिछले दिनों दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर शहीद की पत्नी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए थे। महिला आयोग की शिकायत पर अब दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

    पिछले कुछ दिनों से कीर्ति चक्र से सम्मानित (मरणोपरांत) कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी को लेकर कुछ समाजकंटक सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए दिल्ली पुलिस को ऐसे समाजकंटकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी थी। इस शिकायत पर अब दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

    दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

    शहीद की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन प्रकोष्ठ ने कीर्ति चक्र से सम्मानित (मरणोपरांत) कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर ‘X’ पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    आईएफएसओ में हुई एफआईआर दर्ज

    दिल्ली पुलिस के अनुसार भारतीय न्याय संहिता अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आईएफएसओ इकाई में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मंच से भी उस हैंडल के बारे में जानकारी देने को कहा है जिस पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की गई थी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here