More
    Homeदेशजानिए सात करोड़ की कोकीन महिला पेट में छिपाकर कैसे लाई

    जानिए सात करोड़ की कोकीन महिला पेट में छिपाकर कैसे लाई

    नई दिल्ली। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने एक महिला को पेट में छिपाकर लाई सात करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन जब्त की। अंगोला की यह महिला 34 कैप्सूल में कोकीन पेट में छिपा कर लाई थी। सीमा शुल्क विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस महिला को गत दो जुलाई को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। यह महिला तब दोहा से दिल्ली पहुंची थी।

    सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि एक महिला यात्री की तलाशी में उसके पास आठ अंडाकर कैप्सूल मिले। पूछताछ में महिला यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसने पेट में मादक पदार्थ छुपाया है। बाद में महिला को चिकित्सा प्रक्रिया से मादक पदार्थ निकालने के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। सफदरजंग में भर्ती रहने के दौरान महिला के पेट से मादक पदार्थ से भरे 34 कैप्सूल निकाले गए। इन कैप्सूल में कुल 515 ग्राम कोकीन छिपाई गई थी जिसकी कीमत 7.04 करोड़ रुपये आंकी गई है।

    कोकीन जब्त कर महिला को किया गिरफ्तार

    दोहा से आई महिला यात्री को कोकीन छिपाकर लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उससे कोकीन भी जब्त कर ली गई है। सीमा शुल्क विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया कि एक अन्य मामले में एक भारतीय को 1.2 करोड़ रुपये के चरस की तस्करी के आरोप में हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। यात्री को छह जुलाई को तब पकड़ा गया जब वह शारजाह के रास्ते बैंकॉक से यहां पहुंचा था। विज्ञप्ति में बताया गया कि यात्री के सामान की तलाशी के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसके बैग से 2.4 किलोग्राम चरस बरामद की

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here