More
    Homeराजस्थानअलवरशहीद समुद्र सिंह के घर पहुंचे वन मंत्री संजय शर्मा, परिवार को...

    शहीद समुद्र सिंह के घर पहुंचे वन मंत्री संजय शर्मा, परिवार को दिया संबल

    केसरपुर में परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, बोले- देश हमेशा याद रखेगा शहीद का बलिदान

    अलवर। अरुणाचल प्रदेश में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अलवर जिले के केसरपुर निवासी अग्निवीर समुद्र सिंह गुर्जर के परिवार से मिलने वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

    बलिदान को बताया देश के लिए गर्व का विषय

    वन मंत्री संजय शर्मा ने शहीद समुद्र सिंह गुर्जर के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का त्याग और समर्पण कभी भुलाया नहीं जा सकता। समुद्र सिंह ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके इस त्याग पर पूरे देश और प्रदेश को गर्व है।

    दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है सरकार

    मंत्री ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में हिम्मत और धैर्य बनाए रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और पूरा समाज शहीद परिवार के साथ खड़ा है।

    केसरपुर सहित पूरे अलवर में शोक की लहर

    शहीद समुद्र सिंह गुर्जर के बलिदान से उनके पैतृक गांव केसरपुर सहित पूरे अलवर जिले में शोक का माहौल है। क्षेत्रवासी वीर सपूत को नम आंखों से याद कर रहे हैं। उनके देशप्रेम, साहस और सर्वोच्च बलिदान को लोग श्रद्धापूर्वक नमन कर रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here