More
    Homeराजस्थानअलवरशिक्षकों की मांगों को लेकर कठूमर में ज्ञापन, ग्रीष्मावकाश कटौती पर जताया...

    शिक्षकों की मांगों को लेकर कठूमर में ज्ञापन, ग्रीष्मावकाश कटौती पर जताया विरोध

    शैक्षिक महासंघ ने लंबित मांगों के समाधान और शिक्षकों के हितों की रक्षा की उठाई मांग

    कठूमर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, खंड कठूमर द्वारा शिक्षकों की लंबित विभिन्न मांगों के समर्थन तथा ग्रीष्मावकाश में कटौती के विरोध में राज्य सरकार के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

    ज्ञापन खंड अध्यक्ष ललित कुमार जैन के नेतृत्व में दिया गया। महासंघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की विभिन्न मांगें लंबित पड़ी हैं, जिनका शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। साथ ही ग्रीष्मावकाश में कटौती के निर्णय पर भी नाराजगी जताई गई।

    महासंघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों के हितों की अनदेखी किए जाने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और ग्रीष्मावकाश पूर्ववत रखने की मांग की।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला सभाध्यक्ष कैलाश कूलवाल, उप सभाध्यक्ष राजेंद्र मीना, खंड मंत्री भजन लाल मीना, पवन गुर्जर, संतोष कुमारी, लाखन सिंह, बसराम बैरवा, शुभम, विक्रम, सोनू और उदल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here