More
    Homeराजस्थानअलवरशिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ गूंजे जयकारे, वंडर मेगा सिटी में...

    शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ गूंजे जयकारे, वंडर मेगा सिटी में उमड़ी श्रद्धा

    वंडर मेगा सिटी में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु

    अलवर। वंडर मेगा सिटी में आयोजित तीन दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया। महोत्सव में वंडर मेगा सिटी के निवासियों के साथ-साथ शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लेकर भगवान शिव परिवार का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    महोत्सव के दौरान 21 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

    कार्यक्रम के दौरान वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान शिव परिवार का स्वागत किया और पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना की।

    महोत्सव की शुरुआत 1 अगस्त को अनादिवास की धार्मिक परंपरा के साथ हुई। इसके बाद 2 अगस्त को गणेश पूजन और जलादिवास की विधि संपन्न कराई गई। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

    पूरे आयोजन के दौरान वंडर मेगा सिटी परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति के रंग में रंगा रहा। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों सहित सभी वर्गों के लोगों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और निवासियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भगवान शिव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की गई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here