More
    Homeराजस्थानअलवरशोभाराम बने कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन को मजबूत...

    शोभाराम बने कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी

    लक्ष्मणगढ़ में नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी, जिलाध्यक्ष जल्लाराम जाटव ने जताया भरोसा

    लक्ष्मणगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) अलवर की ओर से संगठन विस्तार के तहत शोभाराम पुत्र रूप सिंह निवासी सौराई को लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी (एससी प्रकोष्ठ) अलवर के जिलाध्यक्ष एवं सरपंच जल्लाराम जाटव द्वारा की गई है।

    कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष
    कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष

    जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि शोभाराम की सामाजिक गतिविधियों, कर्तव्यनिष्ठा, लगनशीलता और कर्मठता को ध्यान में रखते हुए उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से उम्मीद जताई गई है कि वे नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

    जिलाध्यक्ष जल्लाराम जाटव ने विश्वास व्यक्त किया कि शोभाराम के ब्लॉक अध्यक्ष बनने से लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी के हित में कार्य करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

    शोभाराम की नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

    नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष से उम्मीद की जा रही है कि वे क्षेत्र में संगठन को सक्रिय बनाने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कांग्रेस की गतिविधियों को गति देंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here