More
    Homeधर्म-समाजश्री बाबाधाम में महाआरती और गरबा उत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की...

    श्री बाबाधाम में महाआरती और गरबा उत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

    नवरात्र महोत्सव में रविवार को होगी विशेष महाआरती, 15 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं की गरबा प्रतियोगिता; सोमवार को बड़े प्रतिभागियों के लिए होगा बाबाधाम में आयोजन

    भीलवाड़ा। मेवाड़ की पावन धरती भीलवाड़ा स्थित मां अन्नपूर्णा श्री बाबाधाम शक्तिपीठ में नवरात्र महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी, झंडियों, चुनरियों, रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया है। यज्ञशाला को भी विशेष रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन कराने के लिए श्री बाबाधाम परिवार के सेवादारों की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं।

    प्रतिदिन हो रहा हवन-पूजन और महाआरती

    नवरात्र महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे आरती की जाती है। इसके बाद सुबह 9:15 बजे श्री बाबाधाम के आचार्य गौतम गोविंद और अन्य पंडितों के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर आहुतियां दी जा रही हैं। शाम 7:15 बजे होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। नवरात्र के प्रत्येक दिन माता रानी का अलग-अलग शृंगार किया जा रहा है।

    रविवार को बच्चों की गरबा प्रतियोगिता

    रविवार शाम विशेष महाआरती के बाद 15 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए विशेष गरबा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागियों को गरबा नृत्य प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, गरबा परिधान और नृत्य प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

    सोमवार को बड़े प्रतिभागियों का मुकाबला

    सोमवार को 16 वर्ष से अधिक आयु के बालक-बालिकाओं के साथ पुरुषों और महिलाओं के लिए गरबा प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस दौरान श्री बाबाधाम का विशेष गरबा भी होगा। बेहतर गरबा प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    मंदिर परिसर में देर रात तक रहती है चहल-पहल

    महाआरती के बाद मंदिर परिसर और बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं। गरबा नृत्य के साथ मंदिर में मेहंदी लगवाने वाले भक्तों की कतारें भी दिखाई देती हैं। संतान प्राप्ति की कामना से आने वाले दंपतियों की गोद भराई की परंपरा भी निभाई जाती है। मंदिर में तलवार का झाड़ा लगाने की परंपरा के साथ श्री बाबाधाम की चुटकी यानी भभूत और अखंड ज्योत के घी को भी श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है।

    नवरात्र महोत्सव के दौरान मां अन्नपूर्णा वैष्णो देवी की अखंड ज्योत के घी के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर परिवार की ओर से सभी धर्मप्रेमियों को महाआरती और गरबा आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here