More
    Homeराजस्थानखैरथलश्री बालाजी मंदिर सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, सर्वसम्मति से श्याम...

    श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, सर्वसम्मति से श्याम सैनी बने कार्यवाहक अध्यक्ष

    अग्रवाल भवन में हुई बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग, मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    खैरथल। श्री बालाजी परिवार सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को अग्रवाल भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हितेश शर्मा ने की। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा संगठनात्मक बदलाव का निर्णय लिया गया।

    बैठक के दौरान अध्यक्ष हितेश शर्मा ने मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए सभी संरक्षकों एवं पदाधिकारियों को पदमुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने अपना इस्तीफा कार्यकारिणी को सौंपते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा।

    बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। निर्णय लिया गया कि बैठक में उपस्थित सदस्यों को नई कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा, जबकि अनुपस्थित सदस्यों को समिति से अलग किया जाएगा।

    इसके बाद सर्वसम्मति से श्याम सैनी को श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सदस्यों ने उनके नेतृत्व में मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने का विश्वास व्यक्त किया।

    बैठक में हितेश शर्मा, राहुल बंसल, राजेश गुप्ता, महेश गुप्ता, मोनू गुप्ता, राहुल खंडेलवाल एवं मनोज गुप्ता सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here