More
    Homeराजस्थानअलवरसंदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, तीन वर्षीय मासूम की मौत पर पिता...

    संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, तीन वर्षीय मासूम की मौत पर पिता ने लगाए हत्या के आरोप

    अलवर में मासूम शिव्यांश की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    अलवर। शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान के समीप गढ़िया लोहार बस्ती में तीन वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक के पिता ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

    जानकारी के अनुसार मृतक मासूम की पहचान शिव्यांश (3 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पिता अजीत लोहार ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत सामान्य नहीं है और इसमें उसकी पत्नी तथा ससुराल पक्ष की भूमिका हो सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    सूत्रों के अनुसार शिव्यांश पिछले कुछ समय से बीमार था। 11 जुलाई को जिला अस्पताल में उसे उपचार के दौरान खून भी चढ़ाया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मृतक के पिता अजीत लोहार ने बताया कि वह रेवाड़ी में रहकर काम करते हैं, जबकि उनके दोनों बच्चे अपनी मां के साथ अलवर में रहते थे। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले जब वह बेटे से मिले थे, तब उसकी हालत सामान्य थी। ऐसे में अचानक हुई मौत को लेकर उन्हें संदेह है।

    घटना की सूचना मिलने पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here