More
    Homeराजस्थानअलवरसड़क सुरक्षा पर सख्ती: अलवर में कलेक्टर ने लिए बड़े फैसले

    सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अलवर में कलेक्टर ने लिए बड़े फैसले

    सड़क सुरक्षा के लिए एनएच पर एएनपीआर कैमरे, हादसा पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज

    अलवर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों से सड़कों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए।

    बैठक में कलेक्टर ने वर्षवार सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करें और ठोस कदम उठाएं।

    ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर होंगे सुधार कार्य

    कलेक्टर ने राज्य राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर वहां स्पीड ब्रेकर, साइनेज सहित अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित बिंदुओं पर एएनपीआर कैमरे लगाने और नियम उल्लंघन पर सख्त प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    हादसा पीड़ितों को मिलेगा कैशलेस इलाज

    बैठक में चिकित्सा विभाग को निर्देश देते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार की पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाए।

    सरकारी और निजी अस्पतालों के माध्यम से इस योजना का लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए।

    शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सुधार योजना

    यूआईटी द्वारा कराए गए ट्रैफिक सर्वे के आधार पर शहर के प्रमुख चौराहों पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

     प्रमुख चौराहे:

    • बिजली घर चौराहा
    • भगत सिंह सर्किल
    • अशोक सर्किल
    • होप सर्कस
    • जेल चौराहा

    इन स्थानों पर लेन मार्किंग, स्लिप लाइन और सख्त ट्रैफिक एनफोर्समेंट जैसे कदम उठाए जाएंगे।

    पार्किंग और ई-रिक्शा व्यवस्था होगी मजबूत

    कलेक्टर ने शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

    साथ ही आरटीओ को निर्देशित किया गया कि स्कूल वाहनों की सघन जांच की जाए और ई-रिक्शा संचालन के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके।

    बैठक में मौजूद रहे अधिकारी

    बैठक में एडीएम प्रथम बीना महावर, यूआईटी सचिव स्नेहल नाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका रघुवंशी, आरटीओ रविंद्र जोशी, सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here