More
    Homeदेशनीट पेपर लीक मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव केन्द्रीय शिक्षा मंत्री...

    नीट पेपर लीक मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र यादव के खिलाफ ये क्या कह गए

    नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर किए एक सवाल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के बीच खूब तकरार हुई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित अनियमितता को लेकर दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री रहते बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा।
    इस पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने पलटवार कर कहा कि वह इस सदन में उन पेपर लीक मामलों की पूरी सूची रख सकते हैं जो अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए थे। अखिलेश यादव ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछते हुए धर्मेन्द्र प्रधान पर कटाक्ष किया कि यह सरकार कोई और रिकॉर्ड बनाए या नहीं, लेकिन पेपर लीक का रिकॉर्ड जरूर बनाएगी।

    ये मंत्री रहेंगे तो युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार क्या उन छात्रों की सूची जारी करेगी, जिनके नीट परीक्षा में सबसे ज्यादा नंबर आए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर दो हजार से ज्यादा बच्चे पास हुए हैं। अखिलेश यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तंज कसते हुए कहा कि ये मंत्रीजी रहेंगे तो बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा।

    केरल में विद्यार्थियों ने किया अच्छा प्रदर्शन

    केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर पिछले तीन दिन में विद्यार्थियों की सूची सार्वजनिक पटल पर उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि केरल के विद्यार्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, तो क्या वहां भी कुछ गड़बड़ी हुई। इस बार एससी, एसटी और ग्रामीण इलाकों और आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, हम उनकी प्रतिभा को चुनौती देंगे? प्रधान ने कहा कि अखिलेश यादव जब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री थे उस समय की पूरी सूची है कि कितनी बार पेपर लीक हुए थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here