More
    Homeखेलभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा रनों के अंबार का रिकॉर्ड, पहली...

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा रनों के अंबार का रिकॉर्ड, पहली बार किसी टीम के खिलाफ बनाए 201 रन

    नई दिल्ली। भारत और यूएई के बीच खेले गए मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और विकेटकीपर ऋचा घोष के अर्धशतकों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप टी 20 क्रिकेट मैच में संयुक्त अरब अमीरात यूएई के खिलाफ पांच विकेट पर 201 रनों का अंबार लगा दिया।
    टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय महिला टीम का 200 रनों से अधिक का यह पहला स्कोर है। इससे पहले 2018 में भारत न न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे। वहीं महिला टी 20 एशिया कप में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भी महिला टी 20 एशिया कप में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम था।

    मलेशिया के खिलाफ भी भारत बना 181 रन 

    भारतीय टीम ने वर्ष 2022 में मलेशिया के खिलाफ खेले गए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। इस मैच में 35 वर्षीय हरमनप्रीत कौर हावी रही और उन्होंने 47 गेंदों की पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया। हरमनप्रीत ने इस तरह टी 20 अंतरराष्ट्रीय में अपना 12 वां अर्धशतक लगाया जो कप्तान के तौर पर उनका 11 वां अर्धशतक है।

    ऋचा ने एक ओवर में पांच चौके लगाए

    ऋचा ने मैच में फिनिशर की अच्छी भूमिका निभाई और 29 गेंदों की पारी में 12 चौके और एक छक्का जड़ा। ऋचा ने पारी के आखिरी ओवर में हीना होतचंदानी की गेंद पर पांच चौके लगाए। ऋचा का टी 20 में यह पहला अर्धशतक है। हरमनप्रीत ने दो अहम साझेदारियां निभाईं, पहले जेमिमा रोड्रिग्स के साथ चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों पर 54 रनों की साझेदारी और फिर ऋचा के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 गेंदों पर 75 रनों की साझेदारी। भारतीय टीम ने महिला टी 20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार 200 रन से ज्यादा बनाए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here