More
    Homeराजस्थानअलवरसमाज का मिलकर कन्यादान करना देशभर में अनुकरणीय: नेक कमाई फाउंडेशन ने...

    समाज का मिलकर कन्यादान करना देशभर में अनुकरणीय: नेक कमाई फाउंडेशन ने 11 बेटियों का किया सामूहिक विवाह

    अलवर में नेक कमाई फाउंडेशन और खंडेलवाल महिला मंडल संस्थान द्वारा 11 बेटियों का सामूहिक कन्यादान किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा – समाज का मिलकर कन्यादान करना देशभर के लिए रोल मॉडल है।

    मिशनसच न्यूज, अलवर।
    “समाज का मिलकर कन्यादान करना आज के दौर में देशभर के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।”
    यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने रविवार को अलवर के रिवाज रिसोर्ट्स में आयोजित नेक कमाई फाउंडेशन और खंडेलवाल महिला मंडल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुए 11 बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कही।

    इस भावनात्मक और भव्य आयोजन में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। कन्यादान की पवित्र रस्म निभाते हुए पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह के साथ राज्य के पूर्व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, विधायक ललित यादव, कांग्रेसी नेता रोहिताश चौधरी, दीनबंधु शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    11 बेटियों का एक साथ कन्यादान

    नेक कमाई फाउंडेशन की इस मुहिम के तहत अब तक तीन वर्षों में 280 से अधिक बेटियों का कन्यादान किया जा चुका है। इस बार के समारोह में भी 11 दुल्हनों का विवाह पूरे रीति-रिवाज और सामाजिक सम्मान के साथ हुआ।
    कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रियंका ने स्वयं कन्यादान में भाग लेते हुए नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया और उनके सफल जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

    समाजसेवियों और महिलाओं का योगदान

    कार्यक्रम में महिलाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रोजेक्ट ऑफिसर बिंदू कपूर के नेतृत्व में कुटीर उद्योगों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, सोशल मीडिया के क्षेत्र में अग्रणी रहे युवा यूट्यूबर्स – सुरेन्द्र चौहान, आसिफ खान, तारेश जोरवाल, रेखा, उमेश, मानवेन्द्र सिंह, यशवंत शर्मा, सुदेश मीणा, पवन सैनी, मोहित मीणा और आकाश मीणा को भी सम्मानित किया गया।

    मंच संचालन और अतिथियों का स्वागत

    मंच संचालन रेखा महलावत ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत खंडेलवाल महिला मंडल संस्थान की अध्यक्ष अदिति गुप्ता, संरक्षक दौलतराम हजरती, मुख्य संयोजक अभिषेक तनेजा, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीता, महासचिव राकेश, मंजू चौधरी अग्रवाल, ख्मीना तनेजा, प्रतीभा सिंह, डॉ. बी.बी. गौतम, डॉ. जी.डी. मेहंदीता, डा. सत्यभान यादव, डा. आशुतोष शर्मा, गुरप्रीत सिंह और ललित बेनीवाल ने किया।

    भावनात्मक दृश्य: डांस करते हुए आईं दुल्हनें

    कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब 11 दुल्हनों को महिलाओं ने चुन्नी ओढ़ाकर डांस करते हुए स्टेज तक लाया। इस दृश्य ने पूरे माहौल को भावनाओं से भर दिया।
    मुख्य संयोजक अभिषेक तनेजा ने बताया कि “यह क्षण केवल दुल्हनों के नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अविस्मरणीय बन गया।”

    डॉ. प्रियंका ने दुल्हनों की अगवानी की और उनके साथ मंच तक पहुंचीं। इस अवसर पर रिवाज रिसोर्ट्स को आकर्षक रोशनी और सजावट से सुसज्जित किया गया था।

    संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

    बिंदू कपूर के निर्देशन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शानदार ग्रुप डांस प्रस्तुत किया, जबकि रचना चौधरी ने एकल नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    गायक प्रशांत शर्मा के गीतों को खूब सराहा गया।

    “रोल मॉडल है नेक कमाई की पहल” — जितेन्द्र सिंह

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा, “तीन साल में 280 कन्यादान करना केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह कार्यक्रम पूरे देश के लिए रोल मॉडल है।”

    पूर्व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, पवन गोदारा और विधायक ललित यादव ने भी नेक कमाई फाउंडेशन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए इसे “सच्चे अर्थों में सामाजिक एकता का उदाहरण” बताया।

    अंत में अभिषेक तनेजा ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संस्था आगे भी बेटियों के विवाह, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित रहेगी ।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here