More
    Homeराजस्थानअलवरसमान नागरिक संहिता पर 10 जुलाई को जनसुनवाई, मिनी सचिवालय में आमजन...

    समान नागरिक संहिता पर 10 जुलाई को जनसुनवाई, मिनी सचिवालय में आमजन दे सकेंगे सुझाव

    जनसुनवाई के माध्यम से समान नागरिक संहिता पर लिए जाएंगे सुझाव, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित

    अलवर। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से 10 जुलाई को अलवर के मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिला स्तर पर गठित समिति की ओर से आयोजित इस जनसुनवाई में जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि तथा आमजन अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे।

    जनप्रतिनिधियों के लिए सुबह का समय निर्धारित

    जिला कलक्टर ने बताया कि शुक्रवार, 10 जुलाई को मिनी सचिवालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार एवं कक्ष संख्या 148 में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ जनसुनवाई होगी। इसमें सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, नगर निगम महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, विधिवेत्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं महिला आयोग के सदस्य अपने सुझाव समिति के समक्ष रख सकेंगे।

    दोपहर में आमजन रखेंगे अपने सुझाव

    दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आम नागरिकों के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें जिले का कोई भी नागरिक समान नागरिक संहिता से संबंधित अपने सुझाव एवं विचार समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकेगा।

    वेबसाइट के माध्यम से भी भेज सकते हैं सुझाव

    जिला प्रशासन ने बताया कि जो नागरिक व्यक्तिगत रूप से जनसुनवाई में उपस्थित नहीं हो सकते, वे राज्य सरकार की निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से भी अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here