More
    Homeराजस्थानअलवरसमिति गठन को लेकर जुटे भक्त: रामदयाल बाबा सेवा समिति का होगा...

    समिति गठन को लेकर जुटे भक्त: रामदयाल बाबा सेवा समिति का होगा गठन

    आश्रम विकास के लिए बैठक: 11 मई को 21 सदस्यीय समिति का होगा चयन

    कठूमर। कस्बे के रामदयाल बाबा आश्रम स्थित कुंडा वाली बगीची में रविवार को रामदयाल बाबा के भक्तों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कठूमर कस्बे के सभी समाजों के भक्तगण आगामी 11 मई, सोमवार को सायं 5 बजे एकत्रित होकर “रामदयाल बाबा सेवा समिति” का गठन करेंगे।

    बैठक में तय किया गया कि 21 सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा, जो आश्रम परिसर में आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेगी। समिति के माध्यम से शरद पूर्णिमा मेले, रामायण पाठ, मंदिर जीर्णोद्धार और अन्य धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा।

    बैठक में मौजूद श्रद्धालुओं ने कहा कि समिति गठन से आश्रम के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और सभी सामाजिक वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। भक्तों ने अधिक से अधिक लोगों से आगामी बैठक में शामिल होने की अपील भी की।

    इस अवसर पर आसाराम बंसल, ईश्वरी बघेल, लल्लूराम जाट, रामकिशोर साहू, योगेश गोडवाल, चतरसिंह जाट, सुरेश गोडवाल, रामोतार जादोन, पिंकू शर्मा, डॉ. दिगम्बर कठूमर, घनश्याम जांगिड़, नंदकिशोर बघेल, जगराम जाटव, मनीराम जांगिड़, कैलाश जांगिड़, फूलवीर शर्मा, दिनेश गोडवाल, गोपाल योगी, रिंकू जाट, मोनी कोली, हरिओम बघेल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

    बैठक के अंत में आगामी 11 मई को होने वाली समिति गठन बैठक को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने का आह्वान किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here