मोक्ष कल्याणक पर सम्मेद शिखरजी में वस्त्र वितरण और सिद्धचक्र महामंडल विधान में सहभागिता, धार्मिक यात्रा दल ने निभाई सेवा की परंपरा
जयपुर। जैन धर्म के सबसे बड़े शाश्वत तीर्थ क्षेत्र एवं 20 तीर्थंकरों की तप और मोक्ष भूमि सम्मेद शिखरजी (मधुबन, झारखंड) में अष्टान्हिका महापर्व के दौरान भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर जयपुर के श्रेष्ठी एवं समाजसेवी आलोक-प्रमिला शाह ने सेवा और परोपकार की मिसाल प्रस्तुत की। बीसपंथी कोठी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी परिवारों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए गए।
आदिनाथ महिला मंडल की धर्म प्रचार मंत्री अनिता बड़जात्या ने बताया कि जयपुर से पहुंचा धार्मिक यात्रा दल गुणायतन में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान में भाग लेने आया है। यह विधान परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। यात्रा दल के संघपति आलोक-प्रमिला शाह के नेतृत्व में यह सेवा कार्य संपन्न कराया गया।
कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे अनिल जैन गदिया का हुआ अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के सम्मानित सदस्य अनिल जैन गदिया का भी विशेष अभिनंदन किया गया। कैलाश मानसरोवर की सातवीं यात्रा पूर्ण कर सम्मेद शिखरजी पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने परम पूज्य मुनि श्री आदर्श सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
29 जुलाई तक चलेगा नौ दिवसीय महापर्व
आयोजकों के अनुसार नौ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व 29 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सिद्धों की आराधना निरंतर जारी रहेगी। 24 जुलाई को 64 अर्घ्य अर्पित कर विशेष पूजा एवं भक्ति का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में लता सोगानी, भावना झांझरी, नीलम ठोलिया, प्रीति छाबड़ा, प्रमिला शाह, अनिता बड़जात्या, उदयभान जैन, आलोक शाह, अनिल जैन गदिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


