More
    HomeJain Iconsसरकार युवाओं की अनदेखी, बदहाल शिक्षा और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति...

    सरकार युवाओं की अनदेखी, बदहाल शिक्षा और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति पूरी तरह उदासीन है- जूली

    भाजपा सरकार की पीड़ा बढ़ाने वाली नीतियों पर उठाए सवाल, छात्रों और युवाओं की समस्याओं को लेकर साधा निशाना

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि सरकार समय रहते आमजन की समस्याओं पर ध्यान नहीं देगी तो उसे भी केंद्र सरकार की तरह जनता के सामने सफाई देनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वीडियो जारी कर अपनी बात स्पष्ट करनी पड़ रही है।

    टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान सरकार को इससे सबक लेना चाहिए और युवाओं व प्रदेश की जनता की मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का हर वर्ग परेशान है, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।

    छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना

    नेता प्रतिपक्ष ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा के नियमित विभाग की स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि 40 घंटे तक आंदोलन चलने के बावजूद सरकार ने छात्रों से संवाद करना उचित नहीं समझा। इसके बजाय छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गईं।

    उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग करना अब अपराध हो गया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचे थे और उन्होंने युवाओं के भीतर गहरा असंतोष महसूस किया।

    छात्रसंघ चुनाव की मांग को बताया जायज

    टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना था कि युवाओं की आवाज को दबाने और उन्हें उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखने की कोशिश की जा रही है।

    शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

    उन्होंने शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है और छात्र बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।

    जूली ने कहा कि सरकार को तत्काल प्रभाव से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि आखिर प्रदेश की जनता को कब तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

    लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की अपील

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं की आवाज को सुनना सरकार की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने सरकार से संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here