मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को मिल रही नई गति, अरावली पुनरुद्धार और 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य
बेहतर स्वास्थ्य और विश्वसनीय इलाज... सानिया हॉस्पिटल की बेहतरीन सुविधाओं की झलक
अलवर | राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एसटी-2 “राजमाता” के स्मारक का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सरिस्का दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि बाघिन राजमाता का सरिस्का के पुनरुद्धार में विशेष योगदान रहा है।
राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह स्मारक न केवल बाघिन एसटी-2 को श्रद्धांजलि है, बल्कि आने वाले पर्यटकों को उसके योगदान से रूबरू कराने का भी माध्यम बनेगा। “यह प्रतिमा शावकों के साथ बाघिन की याद को चिरस्थायी बनाए रखेगी,” उन्होंने कहा। उउन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार वन, पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण व संवर्धन के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय असंतुलन बढ़ा है, जिसे संतुलित करने के लिए केंद्र व राज्य मिलकर काम कर रहे हैं।
अरावली संरक्षण और पौधारोपण पर विशेष जोर
राज्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयासों से चार राज्यों में फैली अरावली पर्वतमाला के पुनरुद्धार का कार्य चल रहा है। इससे न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि नदियों का पुनर्जीवन भी संभव हो सकेगा।“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पिछले वर्ष साढ़े 7 करोड़ पौधे लगाए गए थे, जबकि इस वर्ष 10 करोड़ पौधों का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष इस कार्य की सराहना स्वयं प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में की थी।
वन क्षेत्र विकास और विस्थापन राहत योजनाएं
उन्होंने बताया कि टहला से राजौरगढ़ सड़क निर्माण कार्य को केंद्र और राज्य के वन विभाग से अनुमति मिल चुकी है। साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा बजट में घोषित प्रस्तावों के अनुसार वन क्षेत्रों से विस्थापित परिवारों के लिए राहत योजनाएं भी शुरू की जा रही हैं।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस मौके पर थानागाजी विधायक कान्ति प्रसाद मीणा, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक श्रीमती शिखा मेहरा, अतिरिक्त प्रतिपालक राजेश गुप्ता, सरिस्का क्षेत्रीय संरक्षक संग्राम सिंह कटिहार, डीएफओ अभिमन्यु सिंह, महावीर सिंह, हरिशंकर खंडेलवाल, रोहताश घांघल, श्रीमती प्रियंका शर्मा, सतीश यादव, भूपेंद्र सैनी, जितेंद्र राठौड़ और अरुण जैन सहित कई वन अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


