More
    Homeराजस्थानजयपुरसर्वदलीय बैठक के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सरकार से मांगा...

    सर्वदलीय बैठक के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सरकार से मांगा जवाब

    सत्र से पहले बैठक में विपक्ष ने उठाए अहम मुद्दे

    मिशनसच न्यूज जयपुर। सर्वदलीय बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि बैठक में सार्थक मुद्दों पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से जो भी मुद्दे विधानसभा में उठाए जाएंगे, सरकार को उन पर जवाब देना चाहिए। जवाब सरकार जैसा भी देना चाहे, लेकिन कम से कम जवाब तो दिया जाए।

    जूली ने कहा कि प्रदेश का किसान, युवा, गरीब और महिलाएं विधानसभा की कार्यवाही को उम्मीद भरी निगाहों से देखते हैं। ऐसे में सदन में जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बैठक के नतीजे अच्छे आने चाहिए, अन्यथा “वही घोड़े और वही मैदान” की स्थिति रहेगी। विपक्ष पीछे हटने वाला नहीं है।

    उन्होंने बताया कि विधानसभा में कैमरे को लेकर जो विपक्ष का मुद्दा था, उसे भी स्पीकर के समक्ष रखा गया है।

    नेता प्रतिपक्ष ने डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर कहा कि इस प्रकार के विधेयक लाकर राजस्थान की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान की पहचान “अतिथि देवो भव” की रही है, उसे कमजोर करने की मंशा साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह बिल लागू होता है तो आने वाले समय में इसके परिणाम स्पष्ट नजर आएंगे, जिसका असर पर्यटन पर भी पड़ेगा।

    टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर जूली ने कहा कि विधायक दल की बैठक में इस विषय पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई विधानसभा में लड़ी जाएगी।

    यूजीसी कोड को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी का आधिकारिक स्टैंड अभी स्पष्ट नहीं है। यदि कोई ऐसा कानून आता है जिससे भेदभाव न हो और भाईचारा बना रहे तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। बाकी निर्णय पार्टी स्तर पर तय किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here