बगड़ तिराया थाना क्षेत्र में विवाद के बाद हमला और पथराव का आरोप, पुलिस ने संभाली स्थिति
अलवर। जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के ग्राम साढोली में दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कथित रूप से पथराव की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पीड़ित पक्ष की तसलीमा ने बताया कि उनके जेठ का पुत्र गांव में दो पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने और बीच-बचाव के लिए गया था। उनके अनुसार हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था और दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए थे।
तसलीमा का आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग दोबारा एकत्र होकर आए और उनके परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शमशु, असरद, तोफिक तथा उनके अन्य साथियों ने उनके परिवार पर पथराव किया, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। उनका कहना है कि घटना में परिवार के कुछ सदस्यों को चोटें भी आई हैं।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के संबंध में तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


