More
    Homeधर्म-समाजसाप्ताहिक राशिफल 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025

    साप्ताहिक राशिफल 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025

    साप्ताहिक राशिफल 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025

    सीमा वधावन – ज्योतिषाचार्य

    मेष राशि

    इस सप्ताह आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे एवं आपके सारे काम बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आपका प्रमोशन हो सकता है एवं नए अवसर भी मिलेंगे। व्यवसाय में भी लाभ होगा। धन का आगमन होगा परंतु अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु थकान महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों को प्रदान करने के लिए अपने पार्टनर के साथ समय बिताए। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    वृषभ राशि

    इस सप्ताह आप आत्मावलोकन करेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी भी विवाद में ना पड़े तभी आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। कार्यों को करने में जल्दी बाजी ना करें। धन के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे इसीलिए सोच समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य के लिए पेट संबंधी समस्याओं का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। हरे रंग का अधिक प्रयोग करें।

    मिथुन राशि

    इस सप्ताह आप अपने सही निर्णय से आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों की सराहना मिलेगी एवं प्रमोशन भी हो सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पूरी नींद ले। प्रेम संबंधों से खुशियां मिलेंगी। पीला रंग आपके लिए लकी है।

    कर्क राशि

    इस सप्ताह आपको काम की अधिकता रहेगी परंतु आपके परिवार के लिए समय निकालना चाहिए। कार्य क्षेत्र में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी परंतु सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव से दूर रहे। प्रेम संबंधों में मधुरता से व्यवहार करें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है। सिल्वर रंग का अधिक प्रयोग करें।

    सिंह राशि

    यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा एवं वेतन की वृद्धि भी हो सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। व्यापार में भी लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु आराम भी करें। प्रेम संबंधों में प्रगाड़ता बढ़ेगी। गोल्डन रंग आपके लिए शुभ है।

    कन्या राशि

    इस सप्ताह आप जो भी मेहनत करेंगे उसका फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा और आपकी कार्यक्षमता में तेजी आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु पुराना कर्ज देना पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु कोई भी भारी सामान ना उठाएं। प्रेम संबंध अत्यंत मधुर रहेंगे। आइवरी कलर का अधिक उपयोग करें।

    तुला राशि

    इस सप्ताह आप अपनी गलतियों को देखें एवं रिश्तो को सुधारने का प्रयत्न करें। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आएंगी परंतु आप धैर्य से काम ले। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के लिए कोई भी ऐसी चीज ना खाएं जिससे एलर्जी हो सकती है। प्रेम संबंधों में वापस से मधुरता आएगी एवं गलतफहमियां दूर होगी। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है।

    वृश्चिक राशि

    यह सप्ताह नवीनता को लेकर आ रहा है। नए अवसर मिलेंगे एवं नई नौकरी भी मिल सकती है। व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं जो भी धन रुका हुआ है उसकी प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु काम के साथ-साथ आराम भी करें। प्रेम संबंधों में साथी के साथ बहुत खुशी महसूस होगी। मैरून रंग का अधिक प्रयोग करें।

    धनु राशि

    इस सप्ताह भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कार्य क्षेत्र में आपकी सरहाना होगी एवं प्रमोशन भी हो सकता है। व्यवसाय में भी लाभ होगा। धन की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में अपने पार्टनर को समय दे जिससे कि संबंधों में निकटता आएगी। इंडिगो रंग आपके लिए लकी रहेगा।

    मकर राशि

    इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सरहाना होगी एवं नई जिम्मेदारियां मिलेगी। व्यवसाय में पुराने किए गए कार्यों का फल मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ाने से आपको बहुत सुकून महसूस होगा। ग्रे रंग आपके लिए शुभ है।

    कुंभ राशि

    इस सप्ताह आप बहुत रचनात्मक रहेंगे एवं सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी एवं मित्रों से मदद भी मिलेगी। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का तनाव न लें। प्रेम संबंधों में मधुर वाणी बोले जिससे की मधुरता बढ़ेगी। नीले रंग का अधिक प्रयोग करें।

    मीन राशि

    इस सप्ताह आपको ईश्वर की कृपा का आभास होगा। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी एवं वेतन की वृद्धि भी हो सकती है। व्यवसाय में भी लाभ होगा। धन का आगमन होगा एवं आय के नए स्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु किसी भी प्रकार का तनाव न ले। प्रेम संबंधों में प्रगाड़ता से आपको बहुत खुशी महसूस होगी। लैवेंडर रंग का प्रयोग आपको खुशी देगा।

    मिशनसच नेटवर्क से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करें https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here