साप्ताहिक राशिफल 24 नवंबर से 30 नवंबर 2025
मिशनसच न्यूज, अलवर।
♈ मेष राशि
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती है। आपका वरिष्ठ जनों से मनमुटाव हो सकता है। अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए विनम्रता से काम ले इस सप्ताह आपका आई के अनुसार खर्च भी होगा इसीलिए निवेश न करें। स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें आपको सर्दी लग सकती है। प्रेम संबंधों में नाराजगी हो सकती है मधुरता से काम ले। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा
♉ वृष राशि
यह सप्ताह आपके सारे कारों को पूर्ण करेगा एवं सुख समृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा एवं नई नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। कारोबार भी अच्छा चलेगा।परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंध में रोमांस और खुशियां बढ़ेगी। हरे रंग का अधिक प्रयोग करें।
♊ मिथुन राशि
इस सप्ताह कोई भी निर्णय जल्दी बाजी में ना ले एवं कार्यों को समझदारी से करें। व्यवसाय में हानि हो सकती है इसीलिए पैसों का लेनदेन करते समय अत्यंत सावधान रहें। अपनों से विवाद हो सकता है। यात्रा में रुकावट आ सकती है एवं सेहत भी बिगड़ सकती है। प्रेम संबंधों में संवाद बनाए रखें एवं पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♋ कर्क राशि
यह सप्ताह आपको धैर्य रखने का संदेश दे रहा है जल्दी बाजी में किसी भी कार्य को ना करें वरना आपको बाद में पछताना पड़ेगा। आपके कामों में रुकावटें आएंगी परंतु धैर्य रखकर करें तो पूर्ण होंगे। कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं सावधान रहें। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है। संतान का विशेष ख्याल रखें । सिल्वर रंग आपके लिए लकी है।
♌ सिंह राशि
इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगाl व्यवसाय भी अच्छा चलेगाl आपको आपकी मनपसंद नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। धन का आगमन होगा एवं निवेश से लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी एवं प्रेम संबंधों में जिसे आप पसंद करते हैं वह भी आपको पसंद करेगा। गोल्डन रंग का अधिक प्रयोग करें।
♍ कन्या राशि
इस सप्ताह व्यवसाय एवं कार्य क्षेत्र दोनों में लाभ होगा। आप अपने परिवार जनों एवं मित्रों के साथ बहुत ही आनंददायक समय बिताएंगे। यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी। आर्थिक लाभ होगा एवं आप जो कुछ खरीदना चाहते हैं उसे खरीद पाएंगे। माता से प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में आप पार्टनर के करीब आएंगे एवं सुख की प्राप्ति होगी। आइवरी रंग आपके लिए शुभ है।
♎ तुला राशि
यह सप्ताह कार्यक्षेत्र एवं व्यवसाय में सफलता का संदेश लेकर आ रहा है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है परंतु आपको अपने कार्यों को मन लगाकर करना चाहिए। धन का आगमन होगा एवं कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है। परिवार के साथ सुख में समय बीतेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। हल्के गुलाबी रंग का अधिक प्रयोग करें।
♏ वृश्चिक राशि
यह सप्ताह आपके लिए बहुत भागदौड़ भर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों से नुकसान होगा। वह आपकी मान सम्मान को हानि पहुंचा सकते हैं। आपको तनाव रह सकता है।। धन का आगमन होगा परंतु निवेश करते हुए उचित सलाह लेकर करें। प्रेम संबंधों में मनमुटाव होने से पार्टनर नाराज हो सकता है। मैरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♐ धनु राशि
इस सप्ताह आपकी रुके हुए कार्य मेहनत के साथ पूरे होंगे। यह सप्ताह आपके कार्यों में व्यस्त रखेगा परंतु आपको आलस से दूर रहना है। कार्यक्षेत्र में आप किसी भी प्रकार का विवाद ना करें एवं मधुरता से बात करें। इस सप्ताह आपको किसी पर भी विश्वास करने से पहले सोच समझ लेना चाहिए। आर्थिक लाभ होगा ll प्रेम संबंधों में सावधानी रखें एवं सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रखें। इंडिगो रंग आपके लिए शुभ है।
♑ मकर राशि
इस सप्ताह आपको कार्य क्षेत्र और व्यवसाय की सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं परंतु उनसे लाभ बहुत कम होगा। अभी कोई भी नए कार्य को शुरू न करें। कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार को मधुर रखें। धन का निवेश न करें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें एवं खान-पान पर भी ध्यान दें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। ग्रे रंग का अधिक प्रयोग करें।
♒ कुंभ राशि
इस सप्ताह बहुत अनावश्यक खर्च हो सकते हैं इसीलिए धन का निवेश बिल्कुल भी ना करें। कार्यक्षेत्र में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा इसलिए धैर्य पूर्वक एवं सोच समझकर ही कार्य को करें। कुछ भी खरीदने से पहले सोच समझ ले अन्यथा धन की हानि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा तभी करें जब बहुत ही जरूरी हो। प्रेम संबंधों प्रेम संबंधों में मीठा बोले अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। गुलाबी और नीले रंग का मिश्रण आपके लिए शुभ रहेगा।
♓ मीन राशि
इस सप्ताह आपको बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तभी आप अपने लक्षण को पा सकेंगे। कोई अनावश्यक खर्चा आ सकता है सोच समझ कर ही व्यय करें। मौसमी रोगों से अपना बचाव रखें अन्यथा पुराने रोग उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में अपने पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें एवं उसका दिल जीतने की कोशिश करें। लैवेंडर रंग आपके लिए शुभ है।


