साप्ताहिक राशिफल (6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025)
सीमा वधावन, ज्योतिषाचार्य
🐏 मेष राशि
सप्ताह के आरंभ में अनावश्यक व्यय होगा। समय तनावपूर्ण रहेगा। सप्ताह के मध्य में रुके काम बनने लगेंगे। पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। सभी से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बदेगा। जरूरी काम पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में खान पान का विशेष ध्यान रखिए। पैसों का लेन देन नहीं ही करें। सेहत का ध्यान रखिए।
🐂 वृष राशि
सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक लाभ होगा। पहले से निवेश किए हुए धन का लाभ होगा। इच्छा पूर्ति होगी। बड़े भाई बहन से लाभ होगा। अनावश्यक खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में सेहत का ध्यान रखिए। किसी गरीब को कुछ दान देने से अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में अटके काम पूरे होंगे। परिवार का साथ प्रसन्नता देगा। कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
👥 मिथुन राशि
सप्ताह का आरंभ बहुत शुभ है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पद और प्रमोशन का लाभ मिलेगा। बॉस के सहयोग से इंक्रीमेंट मिल सकता है। सप्ताह के मध्य एन आर्थिक लाभ होगा। रुका पैसा मिलेगा। मनोकामना पूर्ण होगी। मित्रों से लाभ होगा। कार्य पूर्ण होंगे। सप्ताह के अंत में अनावश्यक यात्रा एवम खर्च होगा। सेहत का ध्यान रखिए। कुछ दान अवश्य कीजिए।
🦀 कर्क राशि
सप्ताह के प्रारम्भ में यात्राएं होंगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखिए। कार्य ध्यानपूर्वक करें। गलतियां होने के योग हैं। समय का सहयोग कम है। सप्ताह के मध्य में स्थितियां अनुकूल होंगी। रुके काम बनेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। बॉस का सहयोग प्राप्त होगा। बड़े भाई बहनों से लाभ पद प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा।
🦁 सिंह राशि
सप्ताह के आरंभ में महत्वपूर्ण कार्यों को टालिए। पैसों का लेन देन न करें। नुकसान की आशंका है। सप्ताह के मध्य में छोटी यात्राओं का योग है। पिता से कहासुनी हो सकती है। हर कार्य को सावधानी पूर्वक करिएगा, गलतियां होने के प्रबल योग हैं। सप्ताह के अंत में स्थितियां अनुकूल हैं। व्यापार का विस्तार होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा।
👧 कन्या राशि
सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी है। पार्टनर्शिप के कार्यों से लाभ। यात्राएं अच्छी रहेंगी। मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्ते में मतभेद दूर होंगे। सप्ताह के मध्य में महत्वपूर्ण कार्यों को टालें। पैसों का लेन देन न करें। सप्ताह के अंत का समय औसत है। मन अशांत रहेगा। कार्य मन के अनुसार नहीं होंगे। संतुलन बना के चलिए।
⚖️ तुला राशि
सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी है। रुके काम बनेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। डॉक्टर से सलाह लेने के लिए समय अनुकूल है। सारे कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तों में सफलता मिलेगी। प्रेम बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में समय अनुकूल है। मान सम्मान प्रतिष्ठा बदेगी। व्यापार में प्रगति होगी। सप्ताह के अंत में महत्वपूर्ण कार्यों को टालें। पैसे का लेनदेन बिलकुल मत करिए, नुकसान हो सकता है।
🦂 वृश्चिक राशि
सप्ताह की शुरुआत सामान्य है। बच्चों का विशेष ध्यान रखिए क्योंकि वह कहना नहीं मानेंगे। रिश्तों में विवाद न करें। कार्यो में संतुलन बना के रखिए। सप्ताह के मध्य में स्थिति अनुकूल होगी। यात्रा में फायदा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। समय का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में मान सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्ते में बात आगे बदेगी।
🏹 धनु राशि
सप्ताह के आरंभ में समय अनुकूल नहीं है। घर में कलह क्लेश हो सकता है। माता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। अनबन के योग बनेंगे। सर्दी जुकाम बुखार आदि हो सकता है। सप्ताह के मध्य में बच्चों का विशेष ध्यान रखिए। रिश्तों में तनाव हो सकता है। अपना ध्यान रचनात्मक कार्यों में लगाएं। सप्ताह के अंत में स्थितियां अनुकूल होंगी। मान सम्मान बढ़ेगा।
🐐 मकर राशि
सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। यात्राओं से फायदा होगा। अचानक आर्थिक लाभ होगा। समय हर तरह से अनुकूल है। जो कार्य पूरा करना चाहते हो उसे शुरू कर दीजिए। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक कलह का योग बन रहा है। मन अशांत रहेगा। मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखिए। सप्ताह के अंत में बच्चों का ध्यान रखिए। उनका ध्यान पढ़ाई से हटेगा। प्रेम संबंधों में विवाद न करें।
🌊 कुम्भ राशि
सप्ताह के आरंभ में खान पान का ध्यान रखिए। पैसों का लेन देन न करें। मन में अशांति रहेगी। सेहत का ध्यान रखिए। सप्ताह के मध्य में स्थितियां अनुकूल होंगी। नौकरी से फायदा। जिस कार्य को पूर्ण करना चाहते हैं उस कार्य की शुरुआत कीजिए। यात्रा से लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत में पारिवारिक सदस्यों में अनबन हो सकती है। मां के स्वास्थ्य में गिरावट दिखाई देगी। पारिवारिक मामलों में धैर्य बना के रखिए।
🐟 मीन राशि
सप्ताह की शुरुआत शुभ होगी। मन सम्मान बदेगा। आपका मन प्रसन्नता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। परिवार के आनंद का समय बीतेगा। सप्ताह के मध्य में समय साधारण है। मन में अशांति रहेगी। पैसों का लेन देन मत करिए। सप्ताह के अंत में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। लोगों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान यश की प्राप्ति होगी। नौकरी से लाभ होगा। हर कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक लाभ होगा।
मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c
इसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html


